नाइट क्लब अग्निकांड: धामी ने की गोवा के सीएम से वार्ता/goa night club fire

-पीड़ितों में उत्तराखंडी नागरिकों के शामिल होने पर उचित उपचार का किया अनुरोध

देहरादून।

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के भी कुछ नागरिकों के प्रभावित होने की प्रारंभिक सूचना है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नो गोवा के सीएम से फोन पर बातचीत की और कहा कि यदि देवभूमि के किसी नागरिक को उपचार आदि की जरूरत है तो उसे तत्काल सभी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड

File photo

निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए तथा आवश्यक सहायता—विशेष रूप से पहचान, उपचार, सहायता राशि एवं अन्य औपचारिकताओं—को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। गोवा के मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को आवश्यक चिकित्सा एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड सरकार के सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे घटना पर लगातार नजर रखें और यदि राज्य के किसी नागरिक के प्रभावित होने की पुष्टि होती है तो परिजनों को हर आवश्यक सहायता—चिकित्सा, कानूनी, परामर्श अथवा अन्य किसी भी प्रकार की—तत्परता से प्रदान की जाए। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूर्ण संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *