शुद्धिकरण राहुल गांधी और कांग्रेस का विभाजनकारी षड्यंत्र: नितिन नबीन,/ purification is conspiracy of Congress and Rahul Gandhi says Nitin nabin 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गिनाई केंद्र की उपलब्धियां

देहरादून, संवाददाता:

दो दिवसीय दौरे पर कुमाऊं पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अशुद्धिशकरण मामले में कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए इसे राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का विभाजनकारी षड्यंत्र बताया । उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को पार्टी वैचारिक प्रतिबद्धता की भूमि बताया और आह्वान किया कि वर्ष 27 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ हमें 29 के आम चुनाव की तरफ से मजबूती से कदम बढ़ाना है।

हल्द्वानी में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने प्रदेश सरकार और संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य और जनता का विश्वास बताता है कि उत्तराखंड में भाजपा का विजय रथ नहीं रुकने वाला है। उन्होंने कहा कि इसी हल्द्वानी की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक राजनीतिक खेल खेलने का, षड्यंत्र रचने का काम किया। जो उनकी विभाजनकारी राजनीति है और विभाजनकारी सोच है। वे इस उत्तराखंड की पवित्र भूमि को अपवित्र कर ही नहीं सकते, जहाँ के लोग तो अपने गुरुओं को, अपने देवी-देवताओं को पूजते हैं। लेकिन यह ज़रूर है कि उन्होंने राजनीतिक खेल खेलने का प्रयास किया, जिस पवित्र भूमि से धर्म विशेष के नारे लगाए, इस पवित्र भूमि को अपमानित करने का काम किया। कहीं न कहीं आप उस पर राजनीति करना चाहते थे, इसलिए यहां राजनीति रोटी सेकने का प्रयास किया। मैं तो इसको षड्यंत्र मानता हूँ। नितिन नबीन ने कांग्रेस पर शुरुआती दौर से ही दलितों के अपमान, सीता राम केसरी, जगजीवन राम, बाबा साहेब जैसे नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करने का आरोप लगाया जिस कारण दलितों को दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में अपना जीवन जीना पड़ा। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र किया तथा कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा पहले की तरह जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।

वंदे मातरम पर विपक्षी दल को घेरा

नितिन नबीन ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के नारे हमारे कार्यकलाप से स्पष्ट हैं। हम हमेशा मानते हैं हमारे लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है, ‘पार्टी नेक्स्ट’ है और ‘सेल्फ लास्ट’ है, और इसी पद्धति से हम काम करते हैं। लेकिन इस देश में ऐसे भी दल के लोग हैं जो ‘वंदे मातरम’ कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप ‘वंदे मातरम’ का महत्व समझ ही नहीं सकते, क्योंकि आप भारतीय संस्कृति के महत्व को ही नहीं समझते हैं। आप तो विदेशी संस्कृति में ही पले-बढ़े हैं। जो ‘वंदे मातरम’ की गूंज से हज़ारों-लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया इस देश की मिट्टी के लिए, देश की आजादी के लिए, उस ‘वंदे मातरम’ का पूरा गान करने से आपकी माता और आपका पार्टी अपमानित महसूस करता है,इस कांग्रेस को तो निश्चित रूप से हमें समाप्त कर देना चाहिए।  इनके मन में तुष्टिकरण की राजनीति हमेशा प्रभावी रही है।

 

 

फोटो परिचय: भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते नितिन नबीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *