साजिश के तहत माहौल खराब करने का हुआ प्रयास: धामी/ cm Dhami says its a planned conspiracy

 

File foto
File photo

-दिल्ली की घटना पर बोले सीएम, फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के फैसले का किया स्वागत

देहरादून, संवाददाता: पेपर लीक के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन संबंधी पीएम मोदी के फैसले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया है। साथ में यह भी कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत युवाओं को आगे कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया और अराजकता पैदा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश की जनता देख रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री  और केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक के मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषियों को समयबद्ध एवं कठोर दंड मिलेगा और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

उधर, गुरुवार को मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि  छात्रों को आगे कर माहौल खराब करना, कानून व्यवस्था अपने हाथों में लेना, अराजकता पैदा करना आदि को किसी भी लिहाज से उचित नहीं कहा जा सकता। पीएम मोदी के कार्यकाल में 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई है। नीट का एग्जाम दोबारा कराया गया और पूरी पारदर्शिता के साथ कराया गया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूरे देश के अंदर जहां भी एनडीए की सरकार है पूरी पारदर्शिता के साथ पेपर हुए है। उत्तराखंड में सौ से अधिक नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गयी है, 34 हजार से अधिक नियुक्तियां दी गयी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के असली सहयात्री युवा है। हम युवाओं से संवाद करेंगे और उन्हें सही दिशा में ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *