सीएम से मंत्रियों-विधायकों की मुलाकात जारी
देहरादून, 19 दिसम्बर.
मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री धामी से भाजपा के विधायकों और मंत्रियों की मुलाकात का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार को सीएम से सीएम आवास में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और रेखा आर्य के साथ विधायक उमेश शर्मा, मोहन सिंह और किशोर उपाध्याय ने मुलाकात की। इससे पहले वीरवार को और बुधवार को भी भाजपा के दर्जनों विधायक और मंत्री सीएम से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि इसे क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर हुई मुलाकात का नाम दिया गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अधिकांश मंत्री व विधायक मंत्रिमंडल विस्तार में खुद की संभावनाएं तलाश रहे हैं।