भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को  फोन पर जान से मारने की धमकी/ bjp state president threatend by someone, fir lodged

 

देहरादून, 28 दिसम्बर.  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से

फाइल फोटो

फोन पर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महेंद्र भट्ट की शिकायत पर कैंट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी देहरादून पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कुछ लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मेरे निजी मोबाइल नंबर पर लगातार गाली गलौज व अपशब्द का प्रयोग करके मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान मेरे द्वारा कई बार समझाया गया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है। बावजूद इसके अज्ञात नंबर से मुझे लगातार मेरे निजी नंबर पर कॉल करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। कॉल किए जाने वाले व्यक्ति द्वारा किए गए मौखिक दुर्व्यवहार से ऐसा भी प्रतीत होता है कि उपरोक्त कॉल करने वाला व्यक्ति काफी उत्तेजित स्वभाव का है। जिससे मेरी राजनीतिक छवि धूमिल होने के साथ ही मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है। आरोपी व्यक्ति द्वारा जिस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, वे अनुचित और भ्रामक बातें थी। ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति को उकसा कर ये कॉल करवाई गई हैं। उनके द्वारा, उपरोक्त मोबाइल नंबर धारक या आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। उधर, एसएसपी देहरादून ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शिकायती पत्र के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी की घटना को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि

सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की मंजूरी कतई नहीं दी जा सकती है। देवभूमि की संस्कृति और परम्परा के लिए ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। लिहाजा उम्मीद है कि पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित इस तरह के असभ्य व्यवहार और धमकी से भाजपा कार्यकर्ता अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होने वाले है। वह दोगुने उत्साह से जनकल्याण और राज्य के विकास में प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *