
-कुल 28 अवकाश घोषित , सचिवालय व विधानसभा के कार्मिकों-अफसरों को मिलेगी सिर्फ 25 छुट्टियां
देहरादून, 24 दिसम्बर
उत्तराखंड शासन ने आगामी वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस वर्ष कोई नया अवकाश नहीं घोषित किया गया है। सरकार ने कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। स्थानीय अवकाश पर सचिवालय व विधानसभा खुले रहेंगे। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पांच कार्य दिवस वाले दफ्तरों मसलन सचिवालय व विधानसभा के लिए केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही मान्य होंगे। इस बार दो अवकाश रविवार और दो शनिवार को पड़ रहे हैं। 26 जनवरी, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, मोहर्रम और गांधी जयंती या तो शुक्रवार को है या फिर सोमवार को। इस तरह इन अवसरों पर सरकारी कर्मचारियों को तीन दिवसीय अवकाश का आनंद मिलेगा।
सार्वजनिक अवकाशों की सूची
- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
- महा शिवरात्रि – 15 फरवरी
- होलिका दहन- तीन मार्च
- होली – चार मार्च
- ईद-उल-फितर – 21 मार्च
- रामनवमी- 26 मार्च
- महावीर जयंती – 31 मार्च
- -गुड फ्राइडे – तीन अप्रैल
- डा भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा – एक मई
- ईद उल अजहा- 27 मई
- मोहर्रम – 26 जून
- हरेला – 16 जुलाई
- स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
- ईद उल मिलाद- 26 अगस्त
- रक्षा बंधन- 28 अगस्त
- जन्माष्टमी- चार सितंबर
- महात्मा गांधी जयंती – दो अक्टूबर
- दशहरा – 20 अक्टूबर
- महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर
- दीपावली- आठ नवंबर
- गोवर्धन पूजा – 10 नवंबर
- इगास-बग्वाल – 20 नवंबर
- गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर
- क्रिसमस – 25 दिसंबर
सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों भी रहेगा अवकाश
- चेटीचंद – 19 मार्च
- विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
- गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- 24 नवंबर