बदलती लाइफस्टाइल, खानपान की खराब आदतें और वर्कआउट की कमी, आज ज्यादातर लोगों के लिए मोटापे की समस्या का कराण बन रही हैं। मोटापा ना सिर्फ व्यक्ति की पर्सनालिटी खराब करता है बल्कि धीरे-धीरे उसके लिए सेहत से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का कारण भी बनने लगता है। मोटापे से निजात पाने और सेहतमंद बने रहने के लिए कई लोग जिम तो कुछ योग का सहारा लेते हैं। बावजूद इसके कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर वजन कम करने की अपनी कोशिश को करते-करते आप निराश भी हो चुके हैं तो डिजिटल क्रिएटर उदिता अग्रवाल, आपके लिए अच्छी मोटिवेशन बन सकती हैं।
जी हां, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद उदिता ने एक पोस्ट शेयर करके लोगों को बताया है कि उन्होंने बिना जिम गए सिर्फ डाइट में 13 फूड्स को शामिल करके 8 महीने में अपना 30 किलो वजन कम किया है। उदिता का कहना है कि वेट लॉस के लिए पहली शुरुआत व्यक्ति को अपनी रसोई से ही करनी चाहिए। अपने खान-पान में किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपको कुछ ही समय में अच्छे रिजल्ट दे सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं उदिता की वेट लॉस जर्नी में किन 13 फूड्स ने की उदिता की मदद।
वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें ये 13 फूड्स
1-फूलगोभी- फूलगोभी में कैलोरी की मात्रा कम होती है।
2- सेब- सेब फाइबर से भरपूर होने की वजह से भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
3- शकरकंद- उबले या बेक किए हुए शकरकंद पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने के साथ पोटैशियम और फाइबर से भी भरपूर होते हैं।
4- छाछ- छाछ में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन अधिक होता है।
5- टोफू- टोफू में कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है।
6- मेवे- पोषक तत्वों से भरपूर मेवे असंतृप्त वसा से भरपूर होते हैं।
7-डार्क चॉकलेट- इसमें मौजू एंटीऑक्सीडेंट मीठा खाने की इच्छा को शांत कर सकते हैं।
8-बीन्स और फलियां- बीन्स और फलियां प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं।
9-तरबूज- तरबूज हाइड्रेटिंग और कम कैलोरी वाला फल है।
10-पपीता- पपीता कम कैलोरी वाला पाचन में सहायक फल है।
11- नारियल पानी- नारियल पानी कम कैलोरी, हाइड्रेटिंग, इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है।
12- भुने हुए चने- लंबे समय तक चलने वाली ऊर्जा के लिए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चने खा सकते हैं।
13- पॉपकॉर्न (एयर पॉप्ड, बिना मक्खन के)- फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम पॉपकॉर्न भी वेट लॉस में आपकी मदद कर सकते हैं।