विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे हरीश रावत/Harish rawat says he will not fight any election

    फाइल फोटो

नयी दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य , उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को कहा कि वह अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।

समाचार एजेंसी के अनुसार हालांकि अगले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत से जिताने के लिए पूरी ताकत से पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।पू र्व सीएम रावत ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन कांग्रेस उत्तराखंड में अगला विधानसभा चुनाव जीते इसके लिए वह अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करेंगे। पार्टी से नाराजगी संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, वह पार्टी के सिपाही हैं और कांग्रेस की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में उत्तराखंड बदहाल स्थिति में पहुंच गया है इसलिए पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। अब जब भी चुनाव होंगे, कोई भी करिश्मा भाजपा को जिता नहीं सकता। उनका कहना है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनविरोधी है और उसकी नीतियों से लोग तंग आ चुके है। यह पूछने पर कि जब उनके जैसे बड़े नेता चुनाव से दूर रहेंगे तो पाटर्ी कैसे चुनाव जीतेगी तो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *